जालंधर 24 जनवरी (ब्यूरो) : जालंधर के मकसूदां इलाके में पढ़ते गांव नंदनपुर में उसे समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब जमीन के विवाद को लेकर कर में आए सवार युवकों ने गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना मकसूदां की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस सारे घटनाक्रम की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें जहां एक कार दिखाई दे रही है और उसके बाद गोलियों की आवाज आ रही है। पुलिस ने पीड़ित गुरविंदर सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके तीन खेतों की जमीन का विवाद उनके रिश्तेदारों के साथ चल रहा है। इस विवाद को लेकर करीब 1 साल पहले वह कोर्ट में केस जीत चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दूसरा पक्ष उन्हें जहां धमकियां दे रहा है। वही हमें डराने के लिए परसों रात भी उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गुरविंदर ने बताया कि वह उस दिन भी कुछ समय पहले ही घर से बाहर गए थे। इसके बाद कर सवार लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी।
