जालंधर : रात को नगर निगम ने किया पैलेस सील, तो सुबह मालिक ने सील तोड़ करवाया फंक्शन

0

जालंधर 28 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर के 120 फूटी रोड पर स्थित Tara Palace के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए,वीरवार रात को सील कर दिया। जिसके बाद सुबह मालिक द्वारा इस सील को तोड़ दिया।

मालिक का कहना है कि उन्होंने स्टे लिया हुआ है। जिस दौरान पैलेस में पार्टी होने को लेकर सील को तोड़ा गया है।
व्यक्ति का कहना है कि उन्हें प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि कोई शिकायत मिली थी और उसारी का काम चल रहा था। लेकिन उनके द्वारा कोई उसारी का काम नहीं चल रहा था।

उन्होंने कहा कि पैलेस को किराये पर लिया हुआ था। इसी के चलते पैलेस में फंक्शन बुक किया हुआ था, जिसके चलते नगर निगम की सील तोड़ दी गई। उनका कहना हैकि पैलेस के अंदर हलवाई और अन्य कर्मी मौजूद थे, इसलिए उन्होंने सील तोड़ी है और बेटा नगर निगम दफ्तर में अधिकारियों से बात करने के लिए गया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here