जालंधर 9 मार्च (सुखविंदर बग्गा ) : पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चौगिट्टी गुरुनानक पूरा इलाके में युद्ध नशे विरुद्ध के तहत भरी पुलिस फोर्स ने पहुंच सर्च अभियान चलाया। जिसके चलते आज एडीजीपी राम सिंह की अध्यक्षता में यह सर्च ऑपरेशन किया गया।
जानकारी देते हुए एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि आज चंडीगढ़ से उच्च अधिकारियों की अगुवाई में पंजाब के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नहीं आज जालंधर में इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 जगह पर यह अभियान जारी है। इस अभियान के तहत 400 से अधिक पुलिस मुलायमो के साथ-साथ 14 थानों के प्रभारी और 11 पुलिस अधिकारी मौजूद है।
राम सिंह ने नशा तस्करों को वार्निंग देते हुए कहा कि जो भी नशे का कारोबार कर रहे हैं वह तुरंत इसको बंद कर किसी और काम में लग जाए। नहीं तो ऐसे नशा तस्करों को कतई छुड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज इस सर्च ऑपरेशन के दौरान रिकवरी भी हुई है। सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा जानकारी देंगी।
