पुलिस लाइन के तैनात मुलाजिम पर घर में घुसकर किया हमला,घटना CCTV में कैद

जी नेटवर्क 18 फरवरी (ब्यूरो) : लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी पर उसी गांव के कुछ लोगों ने रात 9:30 बजे तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस मुलाजिम घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें गांव के कुछ लोग उसके घर में घुसे हैं। हमलावरों ने हाथों में डंडे व अन्य सामान पकड़ा हुआ है।

वीडियो में कुछ लोग पुलिस कर्मी पर ईंटें बरसाते हुए भी दिखे।इस लड़ाई में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है। जो अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच सारे मामले की जांच कर रही है।

 

 

घायल पुलिस कर्मचारी की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है। बेअंत सिंह पहले CIA-2 में बतौर हवलदार तैनात था। घायल बेअंत को उसके साथी सिविल अस्पताल लेकर आए। उसके काफी चोटें लगी हैं। जिन लोगों के साथ बेअंत का झगड़ा हुआ है, उनका कहना है कि बेअंत ने उनकी बाजीगर बिरादरी के बारे में अपशब्द बोलकर गाली-गलौज की है। उन्होंने जब उसे रोका तो पहले उसने तेजधार हथियार से हमला किया है।

जानकारी देते हुए बेअंत के भाई बलवंत सिंह ने कहा कि बेअंत अक्सर घर और गांव में गाली-गलौज करता है। उनके पड़ोस में बाजीगर भाईचारा के लोग रहते हैं। रोजाना बेअंत शराब पीकर बाजीगर भाईचारे को गालियां देता है। आज गांव के लोगों ने गालियां देते समय उसे रोक लिया। उससे वह बातचीत कर रहे थे। तभी बेअंत ने तलवार से गांव के कुछ लोगों पर हमला कर दिया।

बलवंत के मुताबिक, उसके भाई के किसी तरह की चोट नहीं लगी। वह जानबूझकर चोट लगने का बहाना बना रहा है। बलवंत ने कहा कि उसका भाई पुलिस कर्मी होने के कारण गांव में रौब दिखाता है। आए दिन किसी न किसी से उसका विवाद रहता है। घर पर भी आए दिन किसी न किसी बात का बहाना बनाकर वह लड़ाई झगड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *