सर्व धर्म के लिए कार्य कर रहे सूफी राज जैन भारत गौरव रत्न श्री सम्मान अवार्ड से सम्मानित

होशियारपुर 21 दिसंबर (ब्यूरो) : सर्व धर्म, सूफीजम और समाजिक कार्य के क्षेत्र में अपना योगादन देने के लिए सर्व धर्म ख्वाज मंदिर रिलीजियस एंड चैरिटेबल सोसाइटी के गद्दी नशीन सूफी राज जैन को ‘भारत गौरव रत्न श्री सम्मान” अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके कार्यों और योगदान से समाज में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन लाने में मदद मिली हो। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की अद्भुत सेवा और योगदान को मान्यता देना होता है। सूफी राज जैन ने कहा कि सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर पिछले कई सालों से मानवता की भलाई के लिए कार्य करता आ रहा है जैसे जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई, जरूरतमंद लड़कियों की शादी में मदद, बेसहारा पशुओं की सेवा आदि। सर्व धर्म का अर्थ वसुधैव कुटुम्बकम् है। सर्व धर्म ख्वाजा इसका अर्थ समझता है हर व्यक्ति को परिवार समझ कर उनकी मदद और सेवा करने की कोशिश करता है।

 

सूफी राज ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मुझे यह पुरस्कार मिला। इसके लिए उन्होंने पंजतन पाक, ख्वाजा गरीब नवाज , मां भगवती और अपने सारे साथियों, परिवार का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके सपनों को साकार करने में हमेशा उनकी मदद की है। यह उनके लिए एक अविस्मरणीय और गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *