जालंधर में ग्रेनेड हमले के आरोपी का एनकाउंटर, देखें

जालंधर 18 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : पंजाब के जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी को जालंधर देहात पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। बता दें कि देर रात पुलिस उक्त आरोपी को यमुना नगर से गिरफ्तार कर लाई थी।

 

मगर यहां पर जब आरोपी से वेपन रिकवरी के लिए लेकर गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। जिससे चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी। जिसमें उक्त युवक जख्मी हो गया है। मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचने शुरू हो गए हैं।

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते दिन रॉडर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में आज हमने एक बदमाश गिरफ्तार किया है। हमें सूचना मिली थी कि उक्त हार्दिक कंबोज नाम का उक्त व्यक्ति, जोकि यमुनानगर का रहने वाला है। उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। कल देर शाम हमारी टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- यमुनानगर में हुई पूछताछ में आरोपी माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था। जब आज सुबह पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आई तो आरोपी ने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी उसमें जख्मी हो गया। आरोपी के राइट लात पर गोली लगी है। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली बदमाश ने चलाई। दूसरी गोली पुलिस ने।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने आगे कहा- पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर उसने ये वारदात की थी। भट्टी ही आतंकी ग्रुप के साथ मिलकर पंजाब में ये वारदातें करवा रहा है। इस वारदात में दो लोग शामिल थे। फिलहाल इस आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद किया है। बाकी भी कई हथियार हैं, जोकि हार्दिक के साथ आए दूसरे साथी के पास हैं। इसकी बरामदगी के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने आगे कहा- जीशान अख्तर के साथ हार्दिक के संबंध थे। वारदात के लिए आरोपी को 25 हजार रुपए दिए गए थे। परिवार खेती करता है। आरोपी की उम्र करीब 21 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *