पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, सुबह 7:25 बजे शुरू हुई कार्रवाई

CRIME POLITICS PUNJAB ZEE PUNJAB TV

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, सुबह 7:25 बजे शुरू हुई कार्रवाई

न्यूज नेटवर्क 9 मई (ब्यूरो) : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम करीब 20 वाहनों के काफिले के साथ सेक्टर-2 स्थित उनके घर पहुंची और सुबह लगभग 7:25 बजे कार्रवाई शुरू की गई।

 

रेड के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर करीब तीन दर्जन CIA और विशेष सुरक्षा बल (SF) के जवान तैनात किए गए, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का “सुपारी किलर” ईडी एक बार फिर पंजाब पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों तक इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और कथित तौर पर भ्रामक खबरों का दौर चलेगा। इसके बाद एजेंसी लौट जाएगी और फिर उसे कोई नया राजनीतिक काम सौंप दिया जाएगा।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। हालांकि छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इस संबंध में एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *