ज्वेलर्स शॉप से लौट रही महिला बनी स्नैचरों का शिकार

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर 9 मई (ब्यूरो) : जालंधर शहर में हाल ही में हुए बम ब्लास्ट के बाद पुलिस ने पूरे महानगर में हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर चौक के पास का है, जहां दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीनने की वारदात सामने आई है।

 

जानकारी के अनुसार भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाली महिला पायल काम खत्म कर ऑटो में अपने घर लौट रही थी। जब वह डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर चौक के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार एक युवक उसका पर्स झपटकर फरार हो गया।

पीड़िता के पति कमल ने बताया कि पर्स में एक आईफोन, करीब 5 हजार रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज थे। उनका आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई थी और आईफोन की लोकेशन ट्रेस करने की मांग भी की गई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाने के बजाय पीड़ित परिवार के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया।

कमल का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करती, तो आरोपी को कुछ ही दूरी पर पकड़ा जा सकता था। उन्होंने बताया कि आरोपी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार था और उसका चेहरा भी खुला हुआ था।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात थाना नंबर 4 से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां से बेखौफ स्नैचर घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *