हर्षदीप गिल को किया भाजपा युवा मोर्चा मंडल 12 का अध्यक्ष नियुक्त, पढ़े

जालन्धर 6 मार्च (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर वेस्ट हलके के मंडल 12 के अध्यक्ष राकेश भगत राणा की अध्यक्षता में जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज जुल्का से विचार विमर्श करके हर्षदीप गिल को बीजेपी युवा मोर्चा मंडल 12 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन, सचिव अश्विनी अटवाल, विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंडल महामंत्री अश्विनी बबल,मिथुन शर्मा,दया लाल, कमल भल्ला ने कार्यक्रम में शिरकत की।

 

मंडल कार्यकारिणी में मंडल महामंत्री राहुल भगत और सागर को नियुक्त किया गया। लव छाबड़ा और हर्ष भट्टी को मंडल उप प्रधान, करण थापर, हरी बामण को सचिव,अनमोल को मीडिया इंचार्ज, गुरसिमरन, दिशू , सूरज, अमित, विशाल, अनुराग और वंश को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

 

राकेश राणा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज देश को युवाओं की जरूरत है, युवा शक्ति देश को अगली पंक्ति में ले जा सकती है और युवा राजनीति में आगे आए ताकि देश का भविष्य ओर भी उज्जवल हो। उनकी नियुक्ति से मंडल की ओर भी मजबूती होगी। इस अवसर पर हर्षदीप गिल ने सभी का धन्यवाद करते हुए मंडल अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके पार्टी ने उनको जो ज़िम्मेदारी दी है,उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *