CBSE 10वीं परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स का जलवा,छात्रों ने 95% से ऊपर अंक किए हासिल

EDUCATION Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

CBSE 10वीं परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स का जलवा,छात्रों ने 95% से ऊपर अंक किए हासिल

जालंधर 15 अप्रैल (ब्यूरो) : सीबीएसई द्वारा घोषित 2025-26 सत्र की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की विभिन्न शाखाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

ग्रीन मॉडल टाउन शाखा की छात्रा गौरी दत्ता ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य वर्मा और शांभवी ने 99.2 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जाह्नवी सुनेजा 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

लोहारां शाखा में ईशान्वी गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर शाखा में पहला स्थान प्राप्त किया। एकमजोत संघेरा 99.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और दिवांशी विघा 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

नूरपुर रोड शाखा में हरप्रीत कौर ने 98.6 प्रतिशत और अर्शप्रीत कौर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कपूरथला रोड शाखा में आराध्या अरोड़ा ने 94.6 प्रतिशत तथा खुशी बत्रा ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। कैंट जंडियाला रोड शाखा से हरगुन कौर ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के कुल 5 विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 82 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर, 152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 277 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विशेष उपलब्धि यह रही कि विभिन्न विषयों में 62 विद्यार्थियों ने पूरे 100 अंक प्राप्त किए। इनमें सोशल साइंस, पंजाबी, मैथ्स, मार्केटिंग, आईटी, अंग्रेजी, हिंदी और साइंस जैसे विषय शामिल रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *