भाजपा युवा मोर्चा ने महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह की जयंती पर की पुष्पांजलि भेंट

जालंधर 26 दिसंबर ( ब्यूरो ) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह जी की जयंती पर पुष्पांजलि भेंट का कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय शीतला मंदिर में संपन्न हुआ।इस अवसर पर भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री व भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,जिला प्रवक्ता सनी शर्मा,मिशन मोदी सेना के अध्यक्ष हर्ष झांजी उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत और महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी जयंती पर हम सभी उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है।उन्होंने कहा कि उनका राष्ट्रप्रेम और अदम्य साहस देशवासियों को युगों युगों तक प्रेरित करता रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर देश हित में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने चाहिए और देश के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर पंकज जुल्का ने कहा कि महान क्रांतिकारियो के जीवन से हमें राष्ट्र सेवा करने की शिक्षा मिलती है।

उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान का सम्मान करते हैं।उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,अंग्रेजी हुकूमत से जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले अमर क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती पर उन्हें अपनी और से विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को याद करते हुए कहा कि शहीद सरदार उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह मालूम होना चाहिए कि देश की आजादी के लिए युवा क्रांतिकारियों ने कितना बलिदान किया था। उन्होंने कहा कि शहीद किसी भी देश की धरोहर होते हैं और आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग बलिदान से सीखते हुए समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़कर निस्वार्थ भाव से भाग लेना चाहिए।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला जालंधर के महामंत्री सूर्या मिश्रा,मोर्चा उपाध्यक्ष वरुण दुबे, सुधीर अहीर ,राजेश ठाकुर, विनीश मित्तू,तेजिंदर पाल, मोहित शर्मा,निखिल जोशी, मंडल अध्यक्ष गुरुदेव संधू, गगन भगत,मुकुल कालिया अमित कुमरा,चिंटू,सोनी,पुनु,विकास ,प्रदीप शर्मा,करण श्रीवास्तव,हिमांशु तिवारी, कुलदीप कुमार, रजत मेहरा, विवेक कुमार ,रविंदर सिंह,लाडी, जगरूप सिंह,विपन कुमार,हरविंदर सिंह,राकेश बबर, सुनील कुमार,अशोक,तेजस,शैंकी,ऋतिक,संतोष,मुसाफिर यादब,गोबिब्द यादव ,लकी,गुडु कालिया, संदीप सिंह प्रदीप शर्मा,जसमीत सिंह अरविन्द शर्मा,राहुल कश्यप,तेजवीर सिंह,प्रिंस, कालिया,मनु कालिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *