जालंधर Punjab National Bank के कर्मियों ने हड़ताल के दौरान किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

JALANDHAR NATIONAL ZEE PUNJAB TV

जालंधर Punjab National Bank के कर्मियों ने हड़ताल के दौरान किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर 9 जुलाई (ब्यूरो) : आज जहां पंजाब भर में एक और पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दूसरी और पूरे देश में बैंक कर्मचारियों की और से हड़ताल कर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जालंधर के कंपनी बाग चौक में स्थित PNB बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) के कर्मियों ने भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

https://youtu.be/3qdAhzNhZoU?si=353NamUo_0L880nm

जानकारी देते हुए बैंक कर्मचारी ने कहा कि आज ऑल इंडिया में सभी बैंकों में हड़ताल चल रही है। उनकी मांगे है कि जल्द बैंकों में नई भर्तियां की जाए। लगभग पिछले 2 से 3 सालों से सब स्टाफ और पार्ट टाइम स्टाफ में नई भर्ती नहीं हो रही। ऐसे में उनकी प्रमोशन लंबे समय से रूकी हुई है। उनका दूसरा मुद्दा ओल्ड पेशन सर्विस है। उन्होंने कहा कि 2010 की भर्ती वाले कर्मियों को ओल्ड पेशन दी जाए।

वहीं तीसरी उनकी मांग है कि कर्मियों के शेयर ना बेचे जाए और बैंक को प्राइवेट ना किया जाए। कर्मियों ने कहा कि सरकार एनपीए बढ़ाकर कारोबारियों को फायदा दे रही है और उनके लोन माफ करके कर्मियों को नुकसान पहुंचा रही है। कर्मियों ने कहा कि आज 25 हजार करोड़ से अधिक अलग-अलग वर्ग में काम कर रहे सरकारी कर्मियों के लोग हड़ताल पर है। जिसमें अलग-अलग सेक्टर के लोग शामिल है। कर्मियों का कहना हैकि अभी एक दिन की हड़ताल रखी गई है, अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। सरकार ने पिछले समय हड़ताल के दौरान मांगों को मानने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगे मानी नहीं जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *