न्याय, समानता और प्रेम को बढ़ावा देती हैं महान संत श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं : डॉ सूफी राज जैन

0

होशियारपुर 24 फरवरी (ब्यूरो) : सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में डॉ सूफी राज जैन (गुरु जी) और कनीज़-ए-सकीना के मार्गदर्शन में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 647वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सर्व धर्म खवाजा मंदिर में शुक्रवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान डॉ सूफी राज जैन ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं मुख्य रूप से समाज में न्याय, समानता, और प्रेम को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने जातिवाद और भेदभाव को खत्म करने की बात की और मानवता की सेवा को महत्व दिया।

 

उनके उपदेशों में सामाजिक और आध्यात्मिकता के प्रति समर्पण और सभी मनुष्यों के एकता की महत्वपूर्णता को जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण दिन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here