जालंधर : हीरे की अंगूठी चुराकर भागे युवक को मुंबई पुलिस ने जालंधर से किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर 8 मार्च (ब्यूरो) : बीते दिनों पहले मुंबई से एक युवक द्वारा हीरे की अंगूठी चुराने के मामले में आज जालंधर के गोराया के गांव अटा में आज मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के साथ जालंधर देहात पुलिस की पर पार्टी भी साथ थी। आरोपी युवक को पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में हुई लाखों रुपए की हीरे की अंगूठी चोरी मामले में गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए युवराज सिंह तूर ने बताया कि बीते दिनों पहले उसकी पत्नी बीमार थी। जिसके चलते उसका इलाज मुंबई में स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी पत्नी का हाल चाल जानने गोराया के गांव अटा का रहने वाला सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती आया।

युवराज ने कहा कि इसके बाद वह घर आ गए। उनके साथ वह सतिंदर भी उनके साथ घर आ गया। जिसके बाद उसने मौका पाकर पर्स में से करीब 15 लाख रुपए की कीमत वाली हीरे की अंगूठी निकाल ली।
इस सारी घटना का उन्हें वहां लगे सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद लगा। जिसके बाद इस सारी घटना की शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने युवराज सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया।
इसके बाद आज पुलिस को पता चला की सतिंदर सिंह गोरिया के किसी गांव में छिपा बैठा है। जिसके पास उन्होंने जालंधर देहात पुलिस के साथ संपर्क कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *