एक शादी ऐसी भी,बीमार माँ ने जताई बेटी की शादी की इच्छा

HEALTH ZEE PUNJAB TV

गया 27 दिसम्बर (ब्यूरो) : यह रुलाने वाला दृश्य गया के एक प्राइवेट अस्पताल का था। लड़की की मां को हार्ट की बीमारी थी। शनिवार को ही हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि 24 घंटे क्रिटिकल हैं। इसके बाद मां ने बेटी की शादी की इच्छा जताई थी।
जिले के गुरारू प्रखंड के बाली गांव निवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा (55) लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें बीपी, शुगर की समस्या थी। कुछ दिन पहले बेटी चांदनी (26) की शादी सेना से रिटायर विद्युत कुमार अंबेडकर के इंजीनियर बेटे सुमित गौरव के साथ तय हुई थी। सगाई 26 दिसंबर को होनी थी।

पूनम वर्मा की हालत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में गया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद परिवार को बताया कि अब बस 24 घंटे का समय है। इस पर मां ने इच्छा जाहिर की कि बेटी की शादी अपने सामने होते देखना चाहती हैं। यह उनकी आखिरी इच्छा है।

परिवार वालों ने यह बात सुमित गौरव के परिवार को बताई। वे भी शादी के लिए राजी हो गए। डॉक्टर भी आईसीयू में शादी कराने के लिए मान गए। फिर पंडित बुलाया गया। रविवार की सुबह 8 बजे से शादी की रस्में शुरू हुईं। 10 बजे तक शादी संपन्न हुई। इसके करीब 2 घंटे बाद ही 12 बजे के आसपास पूनम देवी का निधन हो गया।
बेटी चांदनी ने रोते हुए आईसीयू के अंदर मां की आंखों के सामने फेरे लिए। दूल्हे सुमित गौरव को वरमाला पहनाया। दोनों ने मां से आशीर्वाद लिया। इसके दो घंटे बाद पूनम देवी की मौत हो गई। बेटी को रोता देख सभी की आंखें नम हो गईं।
चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत थीं। कोरोना काल से ही लगातार बीमार चल रही थी। वह हृदय रोग से पीड़ित थी। मां की इच्छा रखने के लिए अस्पताल में शादी की। पूनम के पिता किसान हैं। एक भाई भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *