पंजाब में सरकारी ऑफिस का बदला समय,आदेश हुए जारी
न्यूज नेटवर्क 26 जून (ब्यूरो) : पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों के समय में एक बार फिर बदलाव करने का फैसला लिया है। इससे पहले भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने 25 मई 2026 से सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया था।

अब सरकार ने नए आदेश जारी करते हुए इस अस्थायी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर और सरकारी संस्थान 1 जुलाई 2026 से सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगे।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह नया समय 1 जुलाई से पूरे पंजाब में लागू होगा।

