जालंधर में पुलिस का सख्त एक्शन, संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह नाकाबंदी

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर में पुलिस का सख्त एक्शन, संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह नाकाबंदी

जालंधर 25 जून (ब्यूरो) : जालंधर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वीरवार को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बस्तियात क्षेत्र सहित कई संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई आम जनता को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

 

जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां स्नैचिंग, चोरी या अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी आसानी से भाग सकते हैं। इन्हीं संभावित रूटों और संवेदनशील प्वाइंट्स पर पुलिस नाके लगाए गए हैं, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि यह नाकाबंदी केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर अंकुश लगाना है।

एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को इन नाकों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह अभियान केवल शरारती और कानून तोड़ने वाले तत्वों के खिलाफ चलाया जा रहा है। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस नाकाबंदी दौरान वेस्ट इलाके के ACP आतिश भाटिया और थाना 5 के प्रभारी यादविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की नियमित नाकाबंदी से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *