जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता का निधन,आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Featured JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता का निधन,आज शाम होगा अंतिम संस्कार

जालंधर 25 जून (ब्यूरो) : जालंधर के मेयर विनीत धीर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनकी माता आशा धीर जी का देर रात अचानक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनकी माता पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। देर रात अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

माता आशा धीर के निधन की खबर मिलते ही शहर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पार्षदों और समाजसेवियों ने मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही विनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था। अब माता के अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार इस समय गहरे शोक में है।

मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर जी का अंतिम संस्कार 25 जून यानि आज शाम 5 बजे हरनामदास पूरा में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *