इनोसेंट हार्ट्स के तीनों कैंपसों ने लहराया सफलता का परचम

EDUCATION Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

इनोसेंट हार्ट्स के तीनों कैंपसों ने लहराया सफलता का परचम

जालंधर 13 मई (ब्यूरो) : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा घोषित 2025-26 सत्र के 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां और नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में कॉमर्स की छात्रा माही मुटनेजा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

लोहारां शाखा में ह्यूमैनिटीज की छात्रा सरगुन अरोड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। वहीं नूरपुर रोड कैंपस में नवलीन ने कॉमर्स में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में कॉमर्स वर्ग में अर्श बत्रा ने 97.2 प्रतिशत और माधव कुमार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नॉन मेडिकल में मान्या ने 94.8 प्रतिशत, हरअगम सिंह पसरिचा ने 94.6 प्रतिशत और तानिश शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेडिकल में निलेश दत्ता और प्रियांशु बांगड़ ने 94.6 प्रतिशत तथा भूवि कैंथ ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

लोहारां कैंपस में कॉमर्स वर्ग में वैभव चौहान ने 95.4 प्रतिशत और बलजीत महे ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ह्यूमैनिटीज में भव्य मागो ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए।

नूरपुर रोड कैंपस में गुरुनयम ने 94.2 प्रतिशत और आर्ट्स में अनुरीत ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

तीनों स्कूलों के कुल 18 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 76 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 209 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विभिन्न विषयों में 18 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए।

कथक डांस में 5 विद्यार्थियों ने, मार्केटिंग में 3, पेंटिंग में 2, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिसेज में 2, पंजाबी में 2, मैथ्स में 1, जियोग्राफी में 1, बिजनेस स्टडीज में 1 और सोशियोलॉजी में 1 विद्यार्थी ने पूर्ण अंक प्राप्त किए।

स्कूल के प्राचार्य राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन), शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा और जस्मीत बक्शी (नूरपुर रोड) ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *