घोड़े पर सवार होकर आए डाकू ने साइकिल सवार से लूटा गैस सिलेंडर

Featured PUNJAB ZEE PUNJAB TV

घोड़े पर सवार होकर आए डाकू ने साइकिल सवार से लूटा गैस सिलेंडर

न्यूज नेटवर्क 29 मार्च (ब्यूरो) : प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर बठिंडा में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लाइन पार क्षेत्र के पूर्व पार्षद विजय कुमार ने पारंपरिक धरना देने के बजाय अलग अंदाज अपनाते हुए घोड़े पर सवार होकर डाकू का वेश धारण किया और प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर ‘लूटकर’ अपना विरोध जताया। उनके इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

पूर्व पार्षद विजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ता समय पर बुकिंग कराने के बावजूद गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल रसोई गैस ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें लग रही हैं, जो जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था में कमी की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विजय कुमार ने कहा कि अगर जल्द राहत नहीं मिली तो आम जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *