नशे के खिलाफ सख्ती Caso ऑपरेशन के तहत पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात टीमों बना घेराबंदी कर की कार्रवाई, देखें वीडियो

जालंधर 19 मार्च (ब्यूरो) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के लिए बदनाम इलाके भार्गव कैंप में वीरवार दोपहर कासो ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने पहले से तैयार की गई सूची के आधार पर संदिग्ध नशा तस्करों पर कार्रवाई की।

 

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और कई स्थानों पर चेकिंग भी की गई।

इस दौरान एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी विजय कंवर पाल की अगुवाई में विभिन्न थानों की पुलिस टीमें मौके पर तैनात रहीं। अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी करते हुए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के आदी युवाओं को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि समाज से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *