श्री सीमेंट के यश उत्सव में चमके ठेकेदार, बेहतरीन कार्य के लिए मिला सम्मान
जालंधर, 23 जुलाई (शर्मा) : श्री सीमेंट, बंगुर सीमेंट और रॉकस्ट्रॉन्ग सीमेंट की ओर से जालंधर में भव्य “यश उत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जालंधर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रमुख ठेकेदारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले ठेकेदारों का सम्मान करना और उन्हें निर्माण क्षेत्र की नई तकनीकों से अवगत कराना था।

समारोह के दौरान निर्माण क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान देने वाले ठेकेदारों को कंपनी की ओर से विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री सीमेंट एवं बंगुर सीमेंट के स्टेट हेड (टेक्निकल) विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता ठेकेदारों को सम्मानित करते हुए कंपनी की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजनल हेड (सेल्स) सचिन गर्ग ने सभी ठेकेदारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने ठेकेदार साथियों के सहयोग और विश्वास पर गर्व है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार मजबूत साझेदारी बनाए रखी जाएगी।

स्टेट हेड (टेक्निकल) विजय कुमार शर्मा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से आधुनिक निर्माण तकनीकों, नई निर्माण विधियों तथा श्री सीमेंट और बंगुर सीमेंट के उत्पादों की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गुणवत्ता आधारित निर्माण में आधुनिक तकनीक के महत्व पर भी जोर दिया।
समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाएंगे, ताकि ठेकेदारों के साथ संबंध और अधिक मजबूत हों तथा उन्हें समय-समय पर नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी मिलती रहे।
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह, गौरव शर्मा, तरुण वर्मा, सौरव चौहान और विपिन लूना के अलावा सेल्स प्रमोटर सर्व मित्र जिंदल, ललित गुप्ता, साहिल पुरी और सुशील शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ठेकेदारों ने श्री सीमेंट, बंगुर सीमेंट और रॉकस्ट्रॉन्ग सीमेंट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें नई जानकारी, प्रेरणा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।
