जालंधर : बच्चे का करवाने जा रहे थे मुंडन,तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर ही 3 वर्षीय बच्चे को कुचला, देखें वीडियो

जालंधर 21 अप्रैल (सुखविंदर बग्गा) : सोमवार का दिन चढ़ते ही जालंधर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था कि तभी वह सारी खुशियां गम में बदल गई। जालंधर के किशनपुरा इलाके में पढ़ते बलदेव नगर के पास आज सुबह अपने 3 वर्षीय बच्चे का मुंडन करवाने के लिए परिवार धार्मिक स्थल पर जाने के लिए तैयार था।

 

कि तभी इलाके में कोहराम मच गया। क्योंकि एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उक्त तीन वर्षीय त्रिपुर को कुचल दिया। जिसका परिवार मुंडन करवाने के लिए जाने लगे थे। कार के नीचे आने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि उक्त कर चालक ने पहले एक कुत्ते को कुचल दिया इसके बाद आगे आकर एक बच्चे को रौंद डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कार कैद हो गई।

3 वर्षीय बच्चे त्रिपुर की फाइल फोटो

 

जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्य सोमनाथ ने बताया कि वह बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। की तभी वहां एक सफेद रंग की गाड़ी तेज रफ्तार उनकी और आई, जिसे सोमनाथ ने रोकने का इशारा भी किया लेकिन उसने कार को रोकने की बजाय तेज कर लिया। जिससे कार के पिछले टायर के नीचे बच्चों के आने से मौत हो गई। सोमनाथ ने बताया कि उसने उक्त गाड़ी का काफी दूर तक पीछा भी किया। लेकिन वह दो मोरिया पुल की तरफ भाग निकला।

बच्चों की दादी अमरजीत कौर ने बताया कि वह बच्चों के मुंडन के लिए घर में इकट्ठा हुए थे। सारा परिवार एक साथ था कि तभी बाहर से शोर आने लगा। जब बाहर जाकर देखा तो त्रिपुर खून से लटपट था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक सड़क हादसा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला की एक कर चालक द्वारा बच्चों को रौंदा गया है। सबको पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल गाड़ी का नंबर ट्रेस कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *