रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात के जरिये देश को करेंगे संबोधित

JALANDHAR POLITICS PUNJAB

जालंधर 29 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता इस वक्त अपनी पार्टी को जिताने में लगे हुए हैं। वही किस के चलते हैं आज लाजपत नगर में स्थित भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जो कार्यक्रम मन की बात का शुरू किया गया है उसको लेकर वार्ता की गई। जिसमें भाजपा के प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि कल रविवार को मन की बात का 100वा एपिसोड है। जिसको लेकर पूरे देश भर की जनता को प्रधानमंत्री मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। आज तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस मन की बात के साथ जुड़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि हर बार 30 करोड़ के करीब लोग जुड़ते है। यह मन की बात पूरे भारतवर्ष में 14 भाषाओं में प्रसारण होता है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट नेम इज दिस मन की बात को लेकर माना है कि लोग इससे काफी प्रभावित हैं। जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी इस को संबोधित करते हैं तो उसमें कभी भी राजनीतिक बात नहीं करते हमेशा लोगों की ही बातें करते हैं। जिसमें किसी भी इंसान द्वारा कोई अच्छा कार्य किया गया हो उसकी जानकारी देते हैं और साथ में इस कार्यक्रम के दौरान लोगों से फोन पर भी बात करते हैं। इस कार्यक्रम से पहले लोग अपनी अपनी जानकारी देते हैं कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इस बात को लेकर भी संबोधन करें।
वहीं उन्होंने बताया कि कल पूरे पंजाब भर में करीब 5000 भूतों पर इस मन की बात कार्यक्रम लोगों को दिखाया जाएगा। इस दौरान जालंधर में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सेंट्रल हल्के में लोगो के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।वही जालंधर कैंट में पुंजब प्रधान अश्वनी शर्मा रहेंगे। इसके साथ ही पूरे पंजाब भर में सीनियर लीडरशिप इस इन कार्यक्रमों में पहुंचेगी।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा,भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी,मीडिया इंचार्ज जनार्धन शर्मा,रमन पब्बी व अन्य इस मीटिंग में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *