जालन्धर : कांग्रेस के पार्षद ने निगला जहर,अस्पताल में हुई मौत

जालन्धर 28 जनवरी (ब्यूरो) : जालन्धर के वार्ड नं 64 से कांग्रेसी पार्षद रहे सुशील कुमार (विक्की कालिया) ने आज दोपहर जहरीली वस्तु निगल ली।जिसके बाद उन्हें तुरंत मकसूदां चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां अभी तक उन्हें वेंटिलेटर पर रख हुआ था। जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दे कि सरकारी ग्रांट को गबन करने के मामले में विक्की कालिया व उसके बेटे पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते विक्की कालिया को तो हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन विक्की के बेटे की जमानत सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई थी। जिसके दुख में आज विक्की कालिया ने यह कदम उठाया है। विकी कालिया ने आज दोपहर अपने निवास स्थान भगत सिंह कॉलोनी में जहरीली वस्तु निकली। जिसके बाद उनको निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *