भाजपा ने गवर्नर के नाम पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग के खिलाफ ए.डी.सी को दिया मांग पत्र

जालंधर 21 मार्च (ब्यूरो) : महानगर समेत पूरे पंजाब मे जनता द्वारा ट्रांसपोर्ट विभाग को हर प्रकार का टैक्स व टेस्ट देने के बावजूद आर.सी लाइसेंस लोगो को नही मिलने को लेकर चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जालंधर भारतीय जनता पार्टी के ट्रांसपोर्ट सैल के प्रधान विष्णु जोशी की अध्यक्षता मे जिला भाजपा कार्यकारी प्रधान दविद्र कालिया,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट),अमरजीत सिंह गोल्डी जिला भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल प्रधानों के साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के नाम पंजाब सरकार व ट्रांसपोर्ट विभाग के खिलाफ ए.डी.सी अमित महाजन को मांग पत्र दिया।

इस अवसर पर विष्णु जोशी ने बताया की पंजाब सरकार की कारगुज़ारी जनता व ट्रांसपोटरो के लिए आफ़त बनती जा रही है क्यूकी जालंधर मे पक्के तौर पर कोई आर.टी.ओ व एम.वी.आई तैनात नही है जिसके चलते वो अन्य जिलो व विभागों के कार्य मे व्यस्त रहने के चलते लोगो के कार्य नही हो पा रहे है।

इतना ही नही ट्रांसपोटरो के कमर्शियल व्हीकलो को लेकर ट्रक,टैंकर,बस व टैक्सी चलाने वाले लोगो को भी सभी दस्तावेज पूरे करने के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग से मंज़ूरशुदा दस्तावेज नही मिल रहे है।इतना ही नही पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग की गलत नितियो के चलते स्मार्ट चिप कंपनी लोगो से सभी दस्तावेज लेने बाद भी जनता के आर.सी व लाइसेंस प्रिंट नहीं कर रही है ।इसलिए पंजाब सरकार तुरंत जालंधर मे जनता की सुविधा के लिए अन्य सभी प्रकार से चार्ज से मुक़्त कर पक्के तौर पर आर.टी.ओ व एम.वी.आई तैनात करे ताकि जनता को सुविधा मिल सके।इस अवसर पर प्रधान दविंद्र कालिया ने पंजाब सरकार की निंदा करते हुए बोला पंजाब के आम लोगों की सुविधाओं से ट्रांसपोर्ट विभाग व सरकार खिलवाड़ कर रही है।

जिसके चलते जनता सरकारी दफ़्तरों मे चक्कर लगा रही है।इसलिए अगर जलद जनता की लाइसेंस व आर.सी बनाने वाली मुश्किल का समाधान ना हुआ तो भाजपा पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा को सारा मामला बताकर उनके मार्गदर्शन मे जनता के पक्ष मे प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेगी।इस अवसर पर महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) व अमरजीत गोल्डी ने बताया की बहुत दुख की बात है की लोगो द्वारा सरकार के हर प्रकार के टैक्स भरने के बावजूध भी आर.सी लाइसेंस प्रिंट नही मिलने से पंजाब की ट्रैफिक पुलिस लोगो के रोज़ाना चालन काट जनता व ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपय जुर्माने वसूल रही है।

जिस पर ट्रांसपोर्ट विभाग व भगवंत मान सरकार चुपीं साध कर बैठी है।इस मौके पर उप-प्रधान अश्वनी भंडारी,भूपिन्द्र कुमार,मनीष विज,सचिव अश्वनी अटवाल,मीनू शर्मा,शाम शर्मा,को-ऑफिस इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,आई.टी इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा,ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान प्रमोद कश्यप,मंडल भाजपा प्रधान आर.के मल्होत्रा,गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,कुणाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,सुदेश भगत,शिवदर्शन अब्बी,बलराज बधन,मंडल महामंत्री अंकुर रत्ती,सोनू चौहान,तरुण छाबड़ा,ट्रांसपोर्ट सैल के महामंत्री सुभाष भगत, भगवान दास उप-प्रधान,किरण कुमार कैशियर,बैजनाथ पांडे,संजय महता,रजिंदर शर्मा,गुरविंद्र सिंह,अमनदीप सिंह,मनजीत सगु आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *