जालंधर : बिन पार्षदों के वार्डो की बड़ी समस्याएं,जनता झूझ रही है इन समस्याओं से,समाधान कोई नही

0

जालंधर 26 मई (ब्यूरो) : जालंधर में बीते कुछ समय पहले पार्षदों के कार्यकाल खत्म होने के बाद अब पंजाब सरकार दोबारा चुनाव करवाने जा रही है।

जिसको लेकर इस बार जालंधर में 80 वार्ड की जगह अब 85 वार्ड बनाये गए है। लेकिन वार्डो में समस्याएं आज भी वैसी की वैसी ही है।
पार्षदों के कार्यकाल खत्म होने के बाद भी लोगो की समस्याएं वैसी की वैसी ही है। बीते दिनों पहले वार्ड नं 58 व 60 में पीने के पानी की समस्या थी। जहां लोगो को पीने का पानी पास के मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थानों से लेकर आना पड़ रहा था। जिसके बाद अब वार्ड नं 52 के अली मोहल्ले में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।

जिससे लोगो के घरों में भी सीवरेज के पानी के साथ मिल पानी आ रहा है। जिससे लोगो को एक तो घरो के बाहर जमा हुआ सीवरेज का पानी से परेशान व दूसरा उसकी बदबू से। इलाका निवासी महिलाओ का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार अपने पार्षद बब्बी चड्ढा को कर चुके है।

लेकिन उसके बावजूद भी इस समस्या का हल नही हुआ। इस समस्या को करीब 3 से 4 साल हो गए है। आज इलाके की महिलाओं ने पार्षद व पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उनका कहना है कि इस समस्या को जल्द से जल्द हल करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here