इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोनल खेल मुकाबलों में बनाया अपना दबदबा

(बृजेश शर्मा) : इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित ज़ोनल खेल मुकाबलों में ज़ोन- 2,4 तथा 7 में शानदार प्रदर्शन करके अपना दबदबा बनाए रखा। इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन अंडर-17 वर्ग में लडक़ों की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ। खो-खो अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ। इनोसेंट हार्टस लोहारां की टीम ने अंडर-19 वर्ग में खो-खो में पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल की टीम ने अंडर-14 तथा अंडर-17 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।रॉयलवर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-19 वर्ग में लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने हैंडबॉल में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की खो-खो की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14,17 व 19 वर्ग में लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड अंडर-17 वर्ग में बैडमिंटन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट हार्टस की कपूरथला रोड पर स्थित ब्रांच में से 4 विद्यार्थियों का चयन खो-खो तथा बैडमिंटन जिला स्तरीय खेलों के लिए हुआ।

ज़ोनल मुकाबलों में शानदार सफलता के लिए इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्पोटर्स के सभी अध्यापकों तथा एच. ओ. डी संजीव भारद्वाज को उनकी मेहनत के लिए बधाई देकर उत्साहित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा जिला स्तरीय खेलों में विजयी होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *