*’आप” सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर सुखपाल खैहरा ने साधा निशाना, Tweet कर कही यह बात*

पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। वह आए दिन आम आदमी पार्टी को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। उनके निशाने पर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा से ही रहे हैं। खासकर जब से उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है तब से तो वो हाथ धोकर आप पार्टी के पीछे पड़ गए हैं। उनकी छोटी से छोटी बातों को नोटिस करके उनके खिलाफ ट्वीट करते रहते हैं। उनका अब ऐसा ही एक और ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने आप सुप्रीमो और दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है।

सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल एक चार्टर्ड प्लेन में बैठे दिखाई दे रहे हैं जिनके साथ एक एयरहोस्टेस भी खड़ी है। खैहरा ने ट्वीट करते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि यह किस तरह का तमाशा और पाखंड दिखा रहे हैं वो। उन्होंने सी.एम. केजरीवाल पर निशाना साधते लिखा कि एक तरफ वह खुद को “कट्टर-ईमानदार आम आदमी” बताते हैं जो ऑटो चालकों के साथ रात का खाना खाता है, लेकिन दूसरी ओर लोगों के पैसों पर चार्टर्ड प्लेनों में यात्रा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *