जालंधर 28 अगस्त (बृजेश शर्मा) जालंधर नगर निगम द्वारा पिछले 8 महीने से कपूरथला रोड ना बनवाने को लेकर नाराज लोगों ने कपूरथला रोड पर टेंट लगाकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गर्मी में करीब 4 घंटे से लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे लेकिन नगर निगम के एक्सईएन 4 घंटे देरी से पहुंचने पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह राजपाल, परमजीत सिंह, सुखजीत सिंह, प्रदीप ने बताया कि आज न्यू हरदेव नगर, गुप्ता कॉलोनी, सरस्वती विहार, मलिक नगर, के इलावा आसपास क्षेत्र निवासियों ने धरना प्रदर्शन कर नगर निगम और सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहां की पिछले 8 महीने से सड़क को तोड़कर चले गए लेकिन सड़क को बनाने में देरी करने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है पिछले 8 महीनों मे टूटी सड़कों के कारण 4 मौत हो चुकी है। जितेंद्र सिंह राजपाल ने बताया कि सड़क बनाने हेतु बार-बार ज्ञापन नगर निगम में दी गई लेकिन उनकी तरफ से कोई हल नहीं किया जिस कारण आए दिन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान तो पैदल निकलने के लिए भी सौ बार सोचना पड़ता है। इस अवसर पर गोविंद सिंह रमेश कुमार गुलाटी राजकुमार सेतिया सतविंदर सिंह परविंदर सिंह कुलदीप सिंह राजा सिंह सतनाम सिंह के इलावा सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
Related Posts
संसार का सुख पुरुषार्थ से ही मिलेगा : नवजीत भारद्वाज
- admin
- March 14, 2024
- 0
जालंधर 14 मार्च (ब्यूरो) : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन […]
बादल साहिब का जाना एक युग का अंत : अनुराग ठाकुर
- admin
- April 30, 2023
- 0
पंजाब 30 अप्रैल 2023 (ब्यूरो) : केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर , हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम […]
सेंट सोल्जर के वार्षिक फेट में 42,000 छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
- admin
- November 14, 2022
- 0
जालंधर, 14 नवंबर (ब्यूरो) : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा चिल्ड्रन डे को समर्पित करते हुए वार्षिक चैरिटी फेट सेंट सोल्जर मुख्य कैंपस, एनआईटी […]