जालंधर : विजिलेंस ने MLA को किया कोर्ट में पेश, इतने दिनों का मिला रिमांड,देखें वीडियो

जालंधर : विजिलेंस ने MLA को किया कोर्ट में पेश, इतने दिनों का मिला रिमांड,देखें वीडियो

जालंधर 24 मई (सोनी) : जालंधर सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को विजिलेंस ने अरोड़ा के घर में रेड कर काफी लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज शनिवार को विधायक को कोर्ट में पेश किया गया। जब रमन अरोड़ा को जब कोर्ट में पेश किया गया। तो वह गाड़ी से उतरते समय हंसते हुए कोर्ट परिसर में दाखिल हुए। जहां विजिलेंस को अरोड़ा का 5 दिनों का रिमांड लिया गया है।

 

10 दिन पहले ली थी विधायक की सिक्योरिटी वापिस

13 मई को पंजाब सरकार की और से विधायक रमन अरोड़ा को जो सिक्योरिटी में 14 सुरक्षाकर्मी दिए हुए थे । वापिस ले ली गई थी। जिसके बाद विजिलेंस ने पहले जालंधर नगर निगम के एटीपी वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उससे गहन पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा का नाम सामने आया। वशिष्ठ ने विजिलेंस को बताया कि वह विधायक के कहने पर ही सारे काम करता था।

वही इस मामले में विधायक रमन अरोड़ा के एडवोकेट ने कहा कि दोनों पार्टियों की ओर से करीब आधा घंटा बहस हुई है। इसके बाद हमारी ओर से यह भी तथ्य रखेंगे की रमन अरोड़ा के घर से जो 1 किलो सोने चांदी के गहने, 6 लाख रुपए और करीब 3 से 4 फाइलें बरामद हुई है। जितना कैश और सोने चांदी के गहने मिले हैं इतना तो इन्होंने जब चुनाव लड़े थे उसे एफिडेविट में भी लिख कर दिया हुआ है। यह सरकार की ओर से सब करवाया गया है। क्योंकि ना ही सुखदेव वशिष्ठ और ना ही रमन अरोड़ा के खिलाफ उनके पास कोई पुख्ता सबूत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *