सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में मनाया गया वैसाखी का त्यौहार,पढ़े

0

होशियारपुर 15 अप्रैल (ब्यूरो) :
सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर, पंजाब में वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम डॉ सूफी राज जैन और गुरु माँ दिव्या की पावन उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन और सर्वधर्म प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात् गुरु माँ दिव्या ने अपने दिव्य वचनों से उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद दिया। इस पावन अवसर पर सभी धर्मों के अनुयायियों ने एकजुट होकर प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

वैशाखी का महत्व : 
वैशाखी न केवल सिख धर्म के लिए बल्कि भारत की कृषि संस्कृति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन सिख धर्म में खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत 1699 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी। साथ ही यह दिन किसानों के लिए फसल कटाई के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। यह पर्व नवचेतना, नई ऊर्जा और सामूहिक एकता का प्रतीक है।

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर ने इस आयोजन के माध्यम से सभी धर्मों को जोड़ने और प्रेम तथा भाईचारे का संदेश फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here