*इस बार कीनिया से आए कलाकार होंगे Great GEMINI CIRCUS में आकर्षण का केंद्र*

(बृजेश शर्मा) : पिछले कई वर्षों से चल भारत मे चल रही मशहूर जैमिनी सर्कस आज एक बार फिर आपके अपने शहर जालंधर में साई दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौक में आज से शुरू हो रही है। जिसे देखने के लिए लोग बहुत खुश है। जैमिनी सर्कस एक ऐसी सर्कस है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सर्कस के मैनेजर व कलाकार

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

https://fb.watch/eJV8oq0ShO/

जिसे पिछले कई वर्षों से बच्चे से लेकर बूढे हर वर्ग के लोग इसे पसंद करते है।जानकारी देते हुए सर्कस के मैनेजर अजाम सदिकी ने बताया कि कोरोना काल में सभी जानवरो का सर्कस में बैन लगा दिया गया था। जिसके बाद जानवरो का बैन अभी नही हटाया गया। इस बार इसमें अफ्रीका से कलाकार आकर्षित का केंद्र होंगे। साथ ही कलाकारों द्वारा फ्लाइंग,रिंग डांस,बैलेंसिंग,मौत के गोले में मोटरसाइकिल चलना के साथ साथ और भी कई करतब दिखाए जाएंगे। बोने जोकरों की और से भी दर्शकों का मनोरंजन भी किया जाएगा। इस पूरी सर्कस में 100 के करीब लोग काम करते है। जिसमे 50 के करीब कलाकार व 50 के करीब का स्टाफ भी होता है। पहले से अब इस सर्कस में जो सामान इस्तेमाल किया जाता है। उसे अब वजन में हल्का कर दिया गया है। जिससे हमारे साथियो को आसानी हो सके। सर्कस का आज शाम आम आदमी पार्टी की महिला विंग पंजाब प्रधान राजविंदर कौर व आम आदमी पार्टी नार्थ हल्के के इंचार्ज दिनेश ढल्ल आज साई दास स्कूल की ग्राउंड में उद्धघाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *