जालंधर : गलत दिशा से आ रही नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो
जालंधर 11 अक्टूबर (ब्यूरो) : शनिवार को जालंधर के फुटबॉल चौक से डॉ बी आर आंबेडकर चौक की एर जाती सड़क पर आज उस समय एक हादसा हो गया। जब गलत दिशा से आ रहे नगर निगम के ट्रक की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। घायल हुए व्यक्ति अजय कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की पहचान अजय कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा के न्यू रसीला नगर के रूप में हुई है। अजय पैदल सड़क पार कर रहा था, इस दौरान गलत दिशा से आ रहे नगर निगम के ट्रक की चपेट में आ गया।
जानकारी देते हुए लोगो ने बताया है कि ट्रक नंबर पीबी 08 DG 9741 गलत दिशा से आ रहा था। पीड़ित धोबीघाट में कपड़े धोने का काम करता है। लोगों के अनुसार घटना में पीड़ित के एक पैर की हालत इतनी खराब हो गई कि हड्डी तक साफ दिखाई दे रही थी। लोगों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वाहन गलत दिशा से आ रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। घायल अजय को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
वहीं मौके पर मौजूद अजय कुमार ने बताया कि वह धोबी घाट में उसका साथी अजय कुमार काम करता है।
आज वह काम करके सामान को देने जा रहा था। जब वह K L Sehgal मेमोरियल के नजदीक पहुंचा तो उसने अपना स्कूटर साइड में लगा दिया। जिसके बाद वह दूसरी साइड से सामान लेने के लिए जा रहा था। कि तभी गलत दिशा से नगर निगम का ट्रक आ गया और अजय को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। अजय ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि उसका पैर काटना पड़ सकता है। घर में वह एक लौता ही है। जिसकी कमाई से घर चलता है। हमारी मांग है कि इसे इनसाफ मिलना चाहिए।
वहीं थाना चार की प्रभारी ने कहा कि इस पर पूरी गहराई से जांच की जाएगी। जो भी दोषी हुआ उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।


