जालंधर 22 अप्रैल (ब्यूरो) : सोमवार को देशभर में UPSC (Union Public Service Commission)
का रिजल्ट अनाउंस हुआ है। वही इस लिस्ट में फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली जालंधर की बेटी ने अपने शहर का नाम रोशन किया है।
रहने वाली आरूषी शर्मा ने 184 वां रैंक हासिल कर जालंधर का नाम रोशन किया है। रिजल्ट आने के बाद से परिवार में खुशी की लहर मनाई जा रही है। पारिवारिक सदस्य खुशी में लड्डू बांट रहे हैं। वही रिश्तेदार और आरुषि की सबसे बेस्ट फ्रेंड जिसने इस मुकाम तक पहुंचने में सबसे ज्यादा साथ दिया है।
उसी फ्रेंड ने आज उसको इस मुकाम पर पहुंचे पर बधाई दी और साथ ही उसे गुलदस्ते लेकर उसे बधाइयां देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।आरुषि के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता और आरुषि का छोटा भाई है।
आरूषी शर्मा ने बताया कि उससे पहले से ही UPSC क्लियर करने की चाहत थी। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने दिल्ली से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन को कंप्लीट किया। इसके बाद उसने फर्स्ट अटेम्प्ट कुछ दिन में प्रिपेयर किया था। अब दूसरे अटेम्प्ट में उसने UPSC (Union Public Service Commission) को क्लियर किया है। आरुषि ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने पढ़ाई में दिलचस्पी दिखाते हुए रोजाना 8 से 10 घंटे रूटीन में पढ़ाई करती थी।
उन्होंने बताया कि आजकल जिस तरह युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में व्यस्त रहती हैं। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया को एक साइड पर रखकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रखा और आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। आरुषि ने यह भी कहा कि उसकी इस UPSC को लेकर पहली सोच IAS बनने की थी,और दूसरी IPS बनने की इस लिए अब IPS बनूंगी। AUR जहां भी लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। वहां दिल से करूंगी।
