युद्ध नशे विरुद्ध के तहत महिला सहित दो नशा तस्करों के घर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
जालंधर 30 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब सरकार की ओर से 1 मार्च से शुरू किए गए युद्ध नशे के विरोध के तहत आज बुधवार को जालंधर में दो नशा तस्करों के घर बड़ी कार्रवाई कर बुलडोजर चलाया गया है। महिला सहित दोनो तस्करों पर डेढ़ दर्जन के करीब मामले दर्ज है। जिसके चलते आज है बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस और नगर निगम द्वारा पहली कार्रवाई अशोक विहार गली नंबर 6 में निशा खान उर्फ निशा चौधरी के घर पर बुलडोजर चला घर को ध्वस्त किया गया है। पुलिस और नगर निगम के पहुंचने से पहले ही घर खाली पड़ा था। देखने से ऐसा लगता था कि जैसे घर के दरवाजे तक भी वह अपने साथ लेकर चले गए हो। इसके साथ उन्होंने घर के अंदर ही एक दुकान भी बनाई हुई थी। जिसे इस कार्रवाई के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। निशा खान पर करीब 6 मामले दर्ज हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई गुरु अमरदास कालोनी में रहते दिलीप सिंह उर्फ दिलीपा जिस पर करीब 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस और नगर निगम की टीम वहां पहुंचे उसके घर को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि दिलीप सिंह और उसका परिवार वहां पर रह रहा था। जो पुलिस पर आप लग रहा था कि पुलिस ने उसे पर नाजायज मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच दिलीप सिंह और अन्य दो महिलाओं को अपने साथ ले गई। लेकिन वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पर कुल 11 मामले दर्ज हैं। जिसमें आर्म्स एक्ट से लेकर नशा तस्करी के भी मामले दर्ज हैं। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
वही इस मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी वन अर्शिया जैन ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध के चलते नशा तस्करों द्वारा बनाई गई ना जाए प्रॉपर्टी को आज नगर निगम के साथ मिलकर ध्वस्त किया गया है। इसमें अशोक विहार की रहने वाली निशा खान और निशा चौधरी जिस पर करीब 6 मामले दर्ज हैं। वही गुरु अमरदास कॉलोनी के रहने वाले दिलीप सिंह उर्फ दिलीपा जिस पर कुल 11 मामले दर्ज है। उनके घरों पर आज कार्रवाई की गई है।
