जालंधर : कल शाम से लापता युवती की मिली अपने ही घर के पास खाली प्लाट में लाश, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

0

जालंधर 13 दिसंबर (ब्यूरो) : जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवती को जिंदा जला दिया गया है। जालंधर की अर्जुन नगर में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक खाली प्लाट में जली हुई लड़की की लाश पड़ी थी। लड़की की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार युवती पिछले 24 घंटे से गायब थी। आज सुबह करीब 8:00 बजे घर के पास ही खाली प्लाट में जब देखा गया तो वहां पर अर्धजली हुई लाश पड़ी थी। जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी देते हुए लड़की के पिता किशोरी लाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह सुबह 9:00 बजे वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली थी। वह आदर्श नगर में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती है। जब स्कूल खत्म होने के समय के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तब हमने सभी रिश्तेदारों के यहां पता करना शुरू किया लेकिन रागिनी किसी भी रिश्तेदारों के घर में नहीं थी।
लेकिन आज सुबह जब अपने ही घर के पास एक खाली प्लाट में देखा तो वहां पर एक अर्ध जली हुई लाश पड़ी थी।

जली हुई लाश को देखकर यह खबर आज की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लाश मिलने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के आल्हा अधिकारी पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह मामला हत्या का लग रहा है बाकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here