बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल,रणदीप हुड्डा पर जालंधर में हुई FIR दर्ज
जालंधर 18 अप्रैल (ब्यूरो) : बीते दिनों पहले रिलीज हुई सुन्नी दयोल और रणदीप हुड्डा की सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट मूवी के खिलाफ पंजाब में ईसाई समाज की और से इसका विरोध किया जा रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने थाना सदर में अभिनेता सन्नी देओल,रणदीप हुड्डा,विनीत कुमार,निर्देशक गोपी चंद मिलनेनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
हाल ही में सिनेमाघर में रिलीज हुई जाट मूवी को लेकर ईसाई समाज द्वारा पंजाब भर में प्रदर्शन किया गया था। इस फिल्म में ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अपमान किया गया है। हमारे पवित्र शब्द आमीन का भी अपमान किया गया। इसके बाद ईसाई समाज के पदाधिकारी जालंधर पुलिस कमिश्नर से मिले। इसके बाद आज थाना सदर में अभिनेता सनी देओल सहित रणदीप हुड्डा और अन्य फिल्म के निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
