जालन्धर : किसानों ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर का घेराव

जालंधर 20 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया।

किसानों ने कहा कि मनोरंजन कालिया ने अभी तक हमारे हक में कोई स्टेंड नही लिया है। केंद्र सरकार से अभी तक हमारी मांगों को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं उठाया है। किसानों का प्रदर्शन देख मनोरंजन कालिया घट के बाहर आए। जिसके बाद उन्होंने किसानों को अंदर बुलाकर बातचीत की।

 

केंद्र सरकार और किसानों के बीच गत दिनों चौथे दौर की बैठक हुई थी जिसमें किसानों को 5 फसलों पर एम.एस.पी. देने की बात पर चर्चा हुई। लेकिन किसानों ने केंद्र के इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को कूच करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि वह मनोरंजन कालिया को जगाने आएं है। किसानों ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा मंत्री कालिया ने उनकी मांगें सेंट्रल में न उठाई तो वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।

 

कालिया ने उनकी मांगों को पीएम मोदी के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया। किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार ने भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया उन्हें अभी भी बैंक वालों के मैसेज आ रहे हैं। सरकारें पंजाब में कोई भी रहीं है किसानों का हित कभी नहीं सोचा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं निकला तो 3 दिन भाजपा नेता कालिया की कोठी के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *