जालन्धर 15 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर के गुलाब देवी रोड पर स्थित विंडसन पार्क की एक वीडियो सामने आई है। जहां शाम के समय घर के अंदर घुस बच्चे का साइकिल चुरा कर भागने लगा।
साइकिल चोरी होने के बाद बच्चा जोर जोर से रोने लगा जिसकी आवाज सुन जब मां बाहर आई तो साइकिल ना पाकर बाहर की और भागी,तो साथ में शोर मचा दिया। जिसके बाद वह चोर के पीछे तेजी से भागी। महिला को पीछे आते देख उक्त चोर साइकिल को आगे जाकर छोड़ कर फरार हो गया।
इससे महिला ने अपने बच्चे का साइकिल वापिस लाकर बच्चे को दिया। जिससे बच्चा खुश हो गया।
आखिर सही कहते है कि अगर औरत अपने पे आए तो कुछ भी कर सकती है। जिस तरह से इस महिला ने अपनी हिम्मत दिखाई है ऐसी महिला को सलाम।
