जालंधर : नीचे पानी ऊपर जाम, फंस गए वाहन,लोग परेशान,आप भी इस और जाने से पढ़ ले यह खबर

Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर : नीचे पानी ऊपर जाम फंस गए वाहन,लोग परेशान,आप भी इस और जाने से पढ़ ले यह खबर

जालंधर 20 अगस्त (ब्यूरो) : जालंधर में आज सुबह से हुई भारी बरसात के बाद जहां पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है। जिससे राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जगह-जगह पर पानी इकट्ठा होने के चलते भारी जाम भी लगा हुआ है।लोग घंटे तक ऐसे जाम में फंसे हुए हैं।

वहीं इस भारी बरसात के कारण जालंधर के इकहरी पुली और दो मोरिया पुल में काफी पानी भरा हुआ है। जिसको लेकर लोग फ्लाईओवर के ऊपर से जाने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन एक ही साइड पर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहां रेलवे स्टेशन से होते हुए जहां काजी मंडी की और उतर रहे हैं। वहीं काजी मंडी से चढ़कर रेलवे स्टेशन की ओर उतरने वाली दो सड़कों में से एक ही सड़क पर आने और जाने वालों का जाम लगा हुआ है।


जो अन्य लोग दूसरी सड़क का प्रयोग कर रहे हैं वह नीचे उतर कर भारी पानी होने के कारण उनको भी वापिस मुड़ना पड़ रहा है।

ऐसे में आज हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की पोल खुल गई है। क्योंकि ऐसे में पानी की निकासी के लिए कोई भी प्रावधान नहीं है। अब देखना यह होगा कि अगर रात को दोबारा बारिश आ जाती है। तो जिन सड़कों पर पानी भरा हुआ है। उसका जल भाव और भी बढ़ जाएगा। जिससे राहगीरों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *