कल से फिर दो दिनों के लिए सभी टोल प्लाजा फ्री

जालन्धर 16 फरवरी (ब्यूरो) : बीते क्यों कुछ दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। जिसमें किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के संदर्भ में आज जहां पूरे भारत को बंद किया गया था। वही आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ने एक और ऐलान कर दिया है। जिसमें योनि के प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में भाजपा के सीनियर नेताओं के घर के बाहर 2 दिन के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के बड़े नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और केवल कृष्ण ढिल्लों के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही दो दिनों के लिए पंजाब के सभी टोल प्लाजा को संपूर्ण रूप से बंद कर लोगों के लिए फ्री किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *