भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाजपा नेता इंजी. चंदन राखेजा ने की शिरकत

Featured JALANDHAR POLITICS Religious ZEE PUNJAB TV

भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाजपा नेता इंजी. चंदन राखेजा ने की शिरकत

जालंधर 7 अक्टूबर (ब्यूरो) : भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब द्वारा आज जालंधर के शक्ति नगर से भगवान वाल्मीकि महाराज जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने किया।

इस अवसर पर श्री धनखड़ ने उपस्थित संगत को भगवान वाल्मीकि जी के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी के सत्य, परोपकार और दृढ़ निश्चय जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार भगवान वाल्मीकि समाज के उत्थान और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

इस भव्य शोभा यात्रा में भाजपा जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन राखेजा भी अपने साथियों सहित शामिल हुए। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की पालकी साहिब के दर्शन कर पवित्र ज्योति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर इंजी. चंदन राखेजा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होना और पवित्र ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण के माध्यम से आज भी समस्त समाज को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण को पढ़ें और उसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

इंजी. राखेजा ने भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के अध्यक्ष श्री विपिन सभरवाल को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और सम्मान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, पूर्व सी.पी.एस. एवं विधायक के.डी. भंडारी, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ नेता अश्वनी भंडारी, मनोज अग्रवाल, अभि सिक्का , जे.पी. पांडे, राजीव वालिया, श्री जज, विनय सभरवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शोभा यात्रा में भाग लेकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *