GNDU B.Ed. परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने रचा नया इतिहास

EDUCATION JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

GNDU B.Ed. परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने रचा नया इतिहास

जालंधर 28 जुलाई (ब्यूरो) : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भावी शिक्षकों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) की बी.एड. सेमेस्टर-IV (मई 2026) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। जालंधर के एजुकेशन कॉलेजों में सबसे अधिक औसत CGPA प्राप्त कर कॉलेज ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। साथ ही, कॉलेज ने जीएनडीयू की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया, जो छात्रा गीतिका को 8.43 CGPA के साथ मिला।

इस परीक्षा में कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम रहा और सभी स्टूडेंट-टीचर्स ने प्रथम श्रेणी हासिल की। इनमें से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की, जबकि 36 प्रतिशत स्टूडेंट-टीचर्स ने 8 से अधिक CGPA हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

कॉलेज की मेरिट सूची में गीतिका ने 8.43 CGPA के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। पुनीत कौर राय ने 8.28 CGPA के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गुरसहज कौर और मनदीप शाही ने 8.18 CGPA के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। महक शर्मा और कविता गिरी ने 8.15 CGPA के साथ चौथा स्थान हासिल किया, वहीं सिमरनदीप कौर 8.13 CGPA के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए गीतिका ने कहा कि कॉलेज के प्रिंसिपल और शिक्षकों के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा दी। वहीं पुनीत कौर राय ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग के साथ-साथ कॉलेज के प्रिंसिपल और मेंटर्स के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा को दिया।

 

इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉलेजेज़) आराधना बोहरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए फैकल्टी की मेहनत और समर्पण की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. अर्जिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को संदेश दिया कि वे इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें तथा भविष्य में विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी शिक्षण क्षमता को लगातार निखारें।

 

कॉलेज मैनेजमेंट, प्रिंसिपल और सभी फैकल्टी सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्टूडेंट-टीचर्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और मेंटर्स के मार्गदर्शन को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *