PNB में दिन दिहाड़े लूट का मामला, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

रिटायर्ड DSP के बेटे ने साथी सहित दिया था वारदात को अंजाम,CCTV में कैद पूरी वारदात

जालंधर 7 अप्रैल (ब्यूरो) : सोमवार की दोपहर को जालंधर के खुरला किंगरा इलाके में स्थित PNB बैंक में हुई दिन-दहाड़े डकैती की गुत्थी को महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो शहर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी अमरबीर सिंह, एसीपी संजय कुमार और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सर्बजीत सिंह को शामिल किया गया।

 

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। दबिश के दौरान सिमरनजीत सिंह को हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और लूट की गई नकदी का कुछ हिस्सा बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी पहले से रहा है। उसके खिलाफ पहले भी बटाला और मोहाली में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर मामले को पूरी तरह सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *