बस स्टैंड फ्लाईओवर पर अचानक हुआ हादसा, बाइक सवार की घायल

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

टक्कर डिवाइडर से या वाहन से? पुलिस कर रही जांच

जालंधर 1 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर के नजदीक एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक सवार अचानक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद युवक बेहोश हो गया।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने तुरंत फ्लाईओवर के नीचे तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह भी जांच का विषय है कि बाइक सवार की टक्कर डिवाइडर से हुई या किसी अन्य वाहन से। फिलहाल घायल की पहचान भी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *