जालंधर के इस इलाके में आधी रात गोलियों की गूंज से सहमा परिवार, बाइक सवार हमलावर फरार,Cctv में कैद वारदात

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर के इस इलाके में आधी रात गोलियों की गूंज से सहमा परिवार, बाइक सवार हमलावर फरार,Cctv में कैद वारदात

जालंधर 28 फरवरी (सुखविंदर बग्गा,राहुल) : जालंधर के संतोखपुरा इलाके में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब करीब 1:45 बजे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने वेटनरी डॉक्टर यशपाल  घर और कार पर लगातार गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनते ही डॉक्टर का परिवार सहम गया और पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, दो से तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें 10 से 12 गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। घटना के बाद रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जबकि सुबह भी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

जालंधर: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा

DCP Dhillon का आया बयान, घटनास्थल से मिले अहम सुराग

 

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि युवक द्वारा कार पर फायरिंग की गई। युवक ने कार पर पिछले शीशे पर 3 गोलियां चलाई। इसके बाद कैमरे की ओर युवक ने गोलियां चलाई। घटना के दौरान 2 लोग मौजूद थे और गोलियां चलाने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। डॉक्टर ने कहा कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और ना ही कोई फिरौती की उन्हें कॉल आई है। डॉक्टर ने कहाकि पुलिस अधिकारी भी पूछ रहे थे कि किसी पर कोई शक है, लेकिन उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।

वहीं दूसरी ओर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा में प्रेक्टिस करते डॉक्टर के घर पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आया है और ना ही कोई फिरौती की कॉल सामने आई है। डीसीपी ने कहा कि कुछ अहम सुराग उन्हें मिले है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

इलाका पार्षद ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कि संतोख पूरा में रहने वाले डॉक्टर यशपाल के घर फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

वहीं मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद सभ्य और शांत स्वभाव का है। परिवार से बातचीत में सामने आया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें पहले कभी किसी तरह की धमकी या विवाद का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में लगातार फायरिंग, चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

 

मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है और आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *