जालंधर : डिलीवरी देकर लौट रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जिंदगी, देखें वीडियो

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर : डिलीवरी देकर लौट रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जिंदगी, देखें वीडियो

जालंधर 14 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर में जालंधर की मकसूदां मंडी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दोपहिया वाहन सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय युवक के पास से Zepto का डिलीवरी बैग बरामद हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक जैपटो का डिलीवरी ब्वॉय था। बताया जा रहा है कि ट्रक उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी और चालक को घसीटते हुए आगे निकल गया। वहीं एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि मृतक भगत सिंह कॉलोनी के पास स्थित जैपटो स्टोर में काम करता था। स्टाफ के एक कर्मचारी के अनुसार मृतक की पहचान 18 वर्षीय उज्जवल के रूप में हुई है, जो डिलीवरी देकर वापस लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि पहले ट्रक चालक ने बाइक को साइड से टक्कर मारी, जिसके बाद युवक ट्रक के टायरों के नीचे आ गया और उसका सिर कुचल गया। हादसे में उज्जवल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *