Weather Alert : उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, IMD ने दी चेतावनी, जानें कब चलेगी शीतलहर
न्यूज़ नेटवर्क 17 अक्टूबर (ब्यूरो) : कुछ दिनों पहले हुई बरसात के बाद मौसम में बदलाव आने लग गया है। वहीं इस बारिश के बाद उत्तर भारत में अब गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मानसून के पूरी तरह विदा होने के बाद मौसम में धीरे-धीरे ठंडक घुलने लगी है। दिल्ली-NCR में दिन के समय हल्की गर्मी तो रात में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं पंजाब में भी मौसम ऐसा ही बन गया है। जहाँ दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होती है लेकिन रात के समय में ठंडक हो जाती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD , India Meteorological Department ) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा, लेकिन अक्टूबर के आख़िरी सप्ताह से शीतलहर का असर दिखने लगेगा।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में सुबह-शाम कोहरा पड़ सकता है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है।
वहीं दूसरी और विशेषज्ञों का कहना है कि यह अक्टूबर का सामान्य ट्रांजिशन है, लेकिन नवंबर की शुरुआत में शीतलहर पूरी तरह असर दिखा सकती है।


