पंजाब पुलिस बेकसूर निहते लोगो पर गोलिया चलाने वालो गोली से जवाब दे नकेल कसे : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर 20 अगस्त (ब्यूरो) : कैंट विधानसभा के अर्बन एस्टेट इलाके मे जालंधर के प्रसिद्ध डॉक्टर पर अनजान लोगो द्वारा गोलिया चलाकर घायल करने की घटना की निंदा करते हुए जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब पुलिस के डी.जी.पी और जालंधर पुलिस कमिश्नर से अपील कर बोला हर रोज गोलीबारी,फिरौती मांगने की घटनाये हो रही है।
अब समय आ गया है की बेकसूर निहते लोगो पर गोलिया चलाने वालो को पुलिस गोली से जवाब देकर नकेल कसे।क्युकी दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गये है।जिसके चलते जालंधर के व्यापारियों,दुकानदारों,डॉक्टरों समेत आम जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है।


